श्री अन्न प्रोत्साहन योजना

उमरिया 19 नवंबर । उप संचालक कृषि संग्राम सिंह ने बताया कि श्री अन्न प्रोत्साहन योजना कोदो कुटकी उत्पादक कृषकों को बोये गये रकबे का गिरदावरी एवं कृषकों को चिन्हांकित कर होने वाले प्राप्त उपज का एफ पी ओ, फेडरेशन के माध्यम से प्रोसेसिंग, मार्केटिंग, ब्रांडिंग कार्य कराया जाएगा। जिससे रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन का लाभ मिल सकेगा । अधिक जानकारी के लिए रामेश्वर सोलिया वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड करकेली एवं मोबाइल नंबर 8989135470, एम के दुबे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड मानपुर मोबाइल नंबर 9893247403 तथा सूरज सिंह आर्माे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड पाली मोबाइल नंबर 9131722000 जिला उमरिया से संपर्क किया जा सकता है ।