Breaking News
- »जबलपुर की सुनीता सिंह ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर 21 हजार फीट (6,111 मीटर) ऊंचे माउंट युनाम पर लहराया तिरंगा
- »नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव कुमार को मिली क्लीन चिट
- »राष्ट्रपति ने हैदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में उद्यान उत्सव के दूसरे संस्करण के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया
- »शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड
- »बाल-सुरक्षा और तकनीकी समाधानवाद : डिजिटल युग में सामाजिक माध्यमों पर प्रतिबंध का विमर्श
उमरिया, 22 अक्टूबर। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना तथा प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग , एन आर एल एम तथा उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अपने स्टाफ एवं हितग्राहियों को बीमा कराने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए है।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सेवकराम सोनवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत, किसी भी वजह से मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर मिलता है। इस योजना के लिए, हर साल 436 रुपये का प्रीमियम देना होता है। यह प्रीमियम, खाताधारक के बचत खाते से आंटों डेबिट हो जाता है। यह योजना 18 से 50 साल के सभी बचत खाताधारक ले सकते है। एक व्यक्ति, एक या एक से ज्यादा बैंको मे कई बचत खाते रखने पर, सिर्फ एक खाते से ही इस योजना में शामिल हो सकता है। पांलिसी की अवधि 1 जून से अगले साल के 31 मई तक होती है। नामांकन के लिए, शाखा, बीसी., या इन्टरनेट बैंकिंग के जरिए आवेदन किया जा सकता है। नामांकन करने के बाद, 30 दिनों की ग्रहणाधिकार अवधि होती है। किसी भी समय योजना छोड़ने वाले व्यक्ति, अच्छे स्वास्थ्य की घोषणा करके फिर से इसमें शामिल हो सकते हैं।
बैठक में अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, अति.पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह, एसडीएम पाली टी आर नाग, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।