सैनिक कल्याण कोष की राशि संबंधित विभाग जमा कराएं-कलेक्टर

उमरिया, 22 अक्टूबर। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं तथा सैनिकों के बच्चों की पढाई के लिए सैनिक कल्याण कोष में दान की राशि जमा की जाती है। आपने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने लक्ष्य के अनुसार संबंधित अधिकारी यथाशीघ्र जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को या कलेक्ट्रेट के सैनिक कल्याण शाखा में जमा कराना सुनिश्चित करें ।
बैठक में अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, अति.पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह, एसडीएम पाली टी आर नाग, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।