विभिन्न योजनाओं का समस्त ग्रामों, बसाहटों में शत-प्रतिशत सेचुरेशन करने के लिए शिविर प्रारंभ

उमरिया, 22 अक्टूबर। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि जिले में चिन्हित बैगा (पीवीटीजी) ग्राम , बसाहटो में विशेष शिविर लगाये जाकर प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम (जनजातीय आदिवासी न्याय गहा अभियान) अंतर्गत क्रियान्वयन की जा रही योजानाएँ जैसे आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं बैगा महिला मुखिया अहार अनुदान से संबंधित तथा अन्य जनमन से संबंधित योजनाओं की जानकारी से पीवीटीजी समुदाय को जागरूक , अवगत कराने के लिए प्रचार प्रसार के निर्देश दिये गये हैं। इसी अनुक्रम में क्रियान्यवन की जा रही विभिन्न योजनाओं का समस्त ग्रामो, बसाहटों में शत-प्रतिशत सेचुरेशन करने के लिए 22 अक्टूबर से से 23 अक्टूबर 2024 तक जिला स्तर, विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों का नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है।
उन्होने कहा है कि आधार ऑपरेटर से संबधित कोई समस्या होने पर विपिन पाण्डेय मोबाईल नंबर 9575459909 एवं सी.एस.सी राजकुमार कुशवाहा मोबाईल नंबर 7011942460 से संपर्क किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही हितग्राहियों को लाने की समस्त जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ता , ऑगनवाडी कार्यकर्ता तथा रोजगार सहायक की होगी। जिससे शत् – प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें, एवं दैनिक शिविर की रिपोर्ट बीपीएम द्वारा संधारित की जावेगी।