स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला अस्पताल से निकाली गई स्वच्छता रैली

उमरिया 28 सितंबर। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिले में स्वच्छता पखवाडे का संचालन किया जा रहा है । स्वच्छता पखवाडे में शासन प्रशासन के साथ साथ जन मानस भी आगें आकर जन सहभागिता निभा रहा है । स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला अस्पताल उमरिया से स्वच्छता रैली निकाली गई।
रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने गीले एवं सूखे कचरे को अलग अलग रखने, घरों एवं दुकान से निकलने वाले कचरे को कचरा गाडी में फेकने, स्वच्छता बनाये रखने में सहभागिता दर्ज करानें, साथी रे हाथ से हाथ मिलाना- गंदगी दूर भगाना, स्वच्छ भारत है एक बढा अभियान, सब मिलकर करें अपना योगदान, जन जन का नारा है – भारत को स्वच्छ बनाना है, स्वच्छ ही सेवा है आदि का संदेश दिया गया । रैली में डा के सी सोनी, आर एम ओ संदीप सिंह, नंदिनी पांडेय , नर्सिग स्टाफ एवं पैरामेडिकल के छात्र उपस्थित रहे ।