CAA – पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ गया
30 अप्रैल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात की जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने 11 मार्च को नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA के नियमों का नोटिफिकेशन जारी किया, और इसी के साथ यह कानून देश में लागू हो गया। इसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए लोगों को नागरिकता दी जाएगी। इस बात से देश के अलग-अलग कोने में रह रहे विस्थापितों ने काफी खुशी जाहिर की। एक ओर जहां भारत ने ये कानून लागू किया, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ गया।
गौरतलब है कि पाकिस्तान की रहने वाली हिंदू लड़की प्रिया कुमारी जिसकी उम्र केवल 6 साल है, सुक्कुर सिंध पाकिस्तान के पास संघरार से 19 अगस्त 21 से लापता है। इस मामले पर लड़की के पिता ने एक मुस्लिम शख्स पर अपहरण का आरोप लगाया है। आखिरी बार लड़की को 3 साल पहले 19 अगस्त को अपने घर पर मुहर्रम पर देखा गया था। इस दौरान वो अपने पिता के साथ बैठी थी, पिता अंदर पानी लेने गए और बाहर आएं तो बच्ची गायब थी। पिता ने बातचीत में बताया कि इसी माह सिंध पुलिस ने जांच कमिटी बिठाई है लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। हम लोग काफी परेशान हैं, प्रिया की मां बोली कि हमारी बच्ची वापस आ जाए तो हम अपना मुल्क छोड़ देंगे।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के सिंध में हिन्दू व्यापारी जयराम डाहेरा (लोहाणा) का नौजवान बेटा ऋतिक का ज़ंजीरों में जकड़ा हिंसक भरा वीडियो जारी किया गया है। 5 फरवरी 2024 को सख्खर और मीरपुरमाथेलो के बीच रास्ते में मुस्लमान डाकुओं द्वारा ऋतिक को अगवा किया गया था। 45 से ज्यादा दिनों से वह डाकुओं के कब्जे में है। मीरपुरमाथेलो के छोटे बड़े गांव में हिन्दुओं द्वारा हड़ताल और धरना जारी है।