बम ब्लास्ट करने की धमकी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के मेल आईडी पर

नई दिल्ली, 3 मई। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के मेल आईडी पर बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। यह धमकी गुरुवार यानी 2 मई को दी गई। इससे पहले 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ब्लास्ट की धमकी के कारण दिल्ली में एक बार फिर दहशत का माहौल है।
गौरतलब है कि 2 मई को दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को मेल आईडी पर एक मेल में दिल्ली के नांगलोई इलाके में बॉम्ब प्लांट किए जाने की बात बताई गई। इस मेल के बाद से बॉम्ब स्कॉड और पुलिस की टीम ने नांगलोई इलाके में गहन जांच की गई, जिसके बाद पता चला कि यह मेल फर्जी था।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को यह फर्जी मेल एक नाबालिग लड़के ने दी थी। इस बात की जानकारी के बाद से उस लड़के की काउंसलिंग की गई और बाद में उसे उसके पेरेंट्स के पास भेज दिया गया। इससे पहले भी मिली धमकी को मेल से ही भेजा गया था, दोनों दिनों की धमकी में एक तरह के पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है।