पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दो बम धमाके, तीन की मौत-20 घायल

9 अप्रैल। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाके से माहोल अशांत हो गया। दो अलग-अलग जगहों पर बम विस्फोट हुआ जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की जान चली गई। वहीं इस विस्फोट में 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।यह दोनों ही ब्लास्ट ईद से पहले हुई हैं जिसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पहली घटना में, सोमवार को खुजदार शहर में उमर फारूक चौक के पास एक बाजार में बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। वहीं, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट उस समय हुआ जब ईद की खरीदारी के लिए बाजार में महिलाओं और बच्चों सहित भीड़ थी। दुसरी घटना में, सोमवार को प्रांत के क्वेटा जिले के कुचलक इलाके में एक मस्जिद में हुए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मस्जिद में जब विस्फोट हुआ तब लोग मगरिब की नमाज अदा कर रहे थे।”