भाजपा विधायक के भतीजे को गोलियों से भूना

बिहार, 6 मार्च। बिहार के कटिहार इलाके में आज सुबह भाजपा विधायक कविता पासवान के भतीजे नीरज पासवान को घर से बाहर बुलाकर घात लगाए बैठे हमलावरों ने एक के बाद एक 6 गोलियां दागीं जो सीने और आंख में लगने की वजह से घटनास्थल पर ही मौत का कारण बनीं।
सुबह-सुबह अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में क्षेत्रीय जनों के मौजूद होने की वजह से कुछ लोग हमलावरों के पीछे दौड़े और उन्हें पकड़कर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। अफरा-तफरी के बीच जब नीरज को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बहरहाल उक्त हत्याकंाड में शामिल एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस घटनास्थल पर अन्य जानकारी की छानबीन में जुट गयी है।
गौरतलब है कि मृतक नीरज पासवान आपराधिक छवि का था। वह कटिहार के पूर्व मेयर शिवराज पासवान हत्याकांड में आरोपी था। कटिहार के पूर्व मेयर शिवराज पासवान की 2021 में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ FIR किया था। नीरज पासवान इसमें दो मुख्य आरोपियों में से एक था। हाल में ही में वह जेल से जमानत पर बाहर था। घटना के बाद ड्राइवर टोला में तनाव का माहौल है। लोग इस हत्याकांड को पूर्व मेयर हत्याकांड से जोड़कर देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि नीरज की हत्या के लिए ओडिसा से शूटर लाया गया था। लोगों ने जिन बदमाशों को पकड़ा है उसमें एक की पहचान ओडिसा के शूटर आलोक कुमार के रूप में हुई है।