अभिनेता जूनियर महमूद का 67 साल की उम्र में निधन
मुंबई, 08 दिसंबर। बॉलीवुड में जूनियर महमूद के नाम से मशहूर अभिनेता नईम सैय्यद का आज सुबह निधन हो गया। नईम पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। अंतिम समय में उन्हें इलाज के दौरान वेंटिलेटर पर रखा गया था। 67 वर्षीय इस कलाकार ने लगभग 250 से ज्यादा फिल्मों में अपने हास्य अभिनय के चलते जूनियर महमूद का दर्जा हासिल किया।
उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कटी पतंग, मेरा नाम जोकर, परवरिश और दो और दो पांच समेत कई हिट फिल्मों में काम किया.जूनियर महमूद ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस के रूप में फिल्म ‘नौनिहाल’ से की, जिसमें संजीव कुमार, बलराज साहनी और इंद्राणी मुखर्जी जैसे दिग्गज एक्टर शामिल थे. 1967 में रिलीज हुई ‘नौनिहाल’ से लेकर अब तक एक्टर ने जूनियर महमूद के नाम से ही इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. 250 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने के अलावा, एक्टर ने कई मराठी फिल्में भी बनाईं।