नौकरी का झांसा देकर लड़कियों का किया रेप, आरोपी फरार
मुजफ्फरपुर, 04 दिसंबर। बिहार को एक बार फिर शर्मशार करने वाली एक घटना का मुजफ्फरपुर में चल रहे एक फर्जी कैंप में लड़कियों के साथ रेप का खुलासा हुआ है। जहां एक युवती ने बताया कि कैसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर सैकड़ों युवक-युवतियों को बंधक बनाया जाता है। आरोपियों द्वारा नेटवर्किंग कंपनी एवं कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने के लिए संपर्क किया जिसमें 20 हजार रूपए लेकर नौकरी की गारंटी दी। नौकरी के झांसे में आयी युवती को बिहार के गया स्थित कैंप में बुलाया गया। जहां उसे नेटवर्किंग का पूरा कार्य समझा दिया गया।
उक्त महिला ने मोटे कमीशन के फेर में नेटवर्किंग कंपनी से लगभग अपने 35 रिश्तेदारों को जोड़ दिया। और जब युवती ने कमीशन के पैसे मांगे तो उसे गया स्थित कैंप से मुजफ्फरपुर कैंप ट्रांसफर कर दिया और यहां उसे लगभग 45 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट एवं रेप किया। तीन दिन पहले आरोपियों के चंगुल से भागकर युवती ने आपबीती बयां करते हुए कहा कि कैंप में मौजूद अनेक लड़कियों इसी तरह दुष्कर्म का शिकार हो रहीं हैं। उक्त मामले पर संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरपुर के एएसपी अवधेश दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से कैंप में दबिश देकर वहां मौजूद लड़कियों समेत 16 अन्य लोगों को हिरासत में लिया।