मंत्री के कार्यक्रम में घुसा सांड, भगदड़ मच गई
चंदौली, 25 अक्टूबर। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय रावण दहन कार्यक्रम में दीनदयाल नगर पहुँचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राम दरबार का स्वागत कर रहे थे तभी कार्यक्रम के दौरान भीड़ में सांड घुस आया। जिससे वहा भगदड़ मच गया। इस भगदड़ में कई सारे श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए सांड को किसी तरह कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला। घटना के दौरान केंद्रीय मंत्री बाल बाल बच गए।
आप को बता दे कि दीनदयाल नगर में रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजित था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय शिरकत करने पहुँचे। इस दौरान वे राम दरबार का स्वागत कर रहे थे की तभी एक सांड सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए भीड़ में घुस गया। भीड़ में सांड को देख लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग सांड से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। जिसके कारण बहुत सारे श्रद्धालु घायल हो गए हालांकि पुलिस ने मौके पर सांड को भीड़ से निकाला।