दशहरा मेला महोत्सव को लेकर शुरू हुई भव्य तैयारियां
सीतापुर, 23 अक्टूबर। विकासखंड पहला क्षेत्र के सरैयां राजा साहब विगत वर्षों की भातिं इस वर्ष भी 21 वां दशहरा मेला महोत्सव का आयोजन 27 व 28 अकटूबर को चौधरी चरण सिंह पार्क सरैया राजा साहब में होगा l जिसको लेकर कमेटी द्वारा भव्य तैयारिया जोर शोर से चल रही है।
जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान पति सिकंदराबाद दिलीप कुमार वर्मा ने बताया की कमेटी के पदाधिकारियों में चल रही अटकलें समाप्त हो गई है, कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है, कार्यक्रम का शुभारंभ 27 अक्टूबर दिन शुक्रवार को होगा जिसमें आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप गोरखपुर के कलाकारों द्वारा नृत्य व गायन भव्य झांकियां के साथ वही 28 अक्टूबर दिन शनिवार के दिन में भक्तिमय धार्मिक रामलीला व विशाल रावण दहन रात्रि में आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप कानपुर कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रोग्राम प्रस्तुत किया जाएगा दशहरा मेला कमेटी के विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मेला महोत्सव में आने वालों को हर वर्ष की भांति कुछ नया देखने को मिलेगा। मेला महोत्सव में दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए विशेष सुविधाएं दी जाएगी सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में दशहरा मेला महोत्सव में उपस्थित हो कर मेले की सुंदरता बढ़ाएं।