मेड इन इंडिया फोन ने मचाई धूम – चीन, वियतनाम को पछाड़ा
नई दिल्ली, 3 जुलाई। मोबाइल एक्सपोर्ट को लेकर एक खास खबर सामने आ रही है, इसमें बताया गया कि दुनियाभर में मेड इन इंडिया स्मार्टफोन ने धूम मचा रखी है। भारत के स्मार्टफोन ने एक्सपोर्ट के मामले में चीन और वियतनाम को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया तेजी से स्मार्टफोन एक्सपोर्ट को लेकर भारत की तरफ देख रही है।
गौरतलब है कि पूरी दुनिया में मेड इन इंडिया स्मार्टफोन का डंका जोर-शोर से बज रहा है, जिस कारण चीन और वियतनाम की हवा निकली हुई है। दरअसल, मोबाइल फोन एक्सपोर्ट के मामले में भारत ने चीन को पछाड़ दिया है। पूरी दुनिया में लोगों को मेड इन इंडिया स्मार्टफोन खूब पसंद आ रहे हैं। ज्ञात हो कि हाल ही में इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि भारत ने स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में चीन और वियतनाम को पीछे छोड़ दिया है। चीन और वियतनाम दोनों ही दुनिया में मोबाइल एक्सपोर्ट के मामले में सबसे ऊपरी पायदान पर हैं। दोनों ही देशों ने मोबाइल एक्सपोर्ट मार्केट में अपना दबदबा बना रखा था। लेकिन मौजूदा दौर में भारत तेजी से चीन और वियतनाम का दबदबा कम कर रहा है। भारत ने चीन और वियतनाम से मोबाइल फोन निर्यात में आई कमी का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा हासिल कर लिया है।