वृंदावन के कलाकारों द्वारा आज किया जाएगा लंका दहन का सुंदर मंचन

सीतापुर, 23 अक्टूबर।  आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वधान में  वृंदावन धाम से आए कलाकारों ने श्री रामलीला मैदान पर पंचकुटी निवास, सूर्पनखा, मारीच वध, श्री सीताहरण, जटायु रावण युद्ध, सुग्रीव मित्रता, बालि सुग्रीव युद्ध, हनुमान जी का लंका प्रस्थान, हनुमान विभीषण संवाद हनुमान जी का अशोक वाटिका में सीता जी को राम नाम से अंकित अंगूठी देना और सीता जी से आज्ञा लेकर फल खाने के लिए बाग में जाकर फल तोड़ने  और अशोक वाटिका को उजाड़ने  और रावण के द्वारा भेजे गए योद्धा राक्षसों को उन्होंने मार डालने रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध व पुत्र वध की खबर सुनकर रावण का क्रोधित होकर बलवान मेघनाथ को हनुमान जी को बांधने का आदेश दिया, कलाकारों ने श्री हनुमान और मेघनाथ युद्ध का वर्णन  और ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर हनुमान जी को नाग पास में बांधकर ले जाने का मंचन किया उसके उपरांत कलाकारों ने हनुमान जी और रावण संवाद और हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने का सुंदर मंचन किया गया , प्रथम बार लंका का भव्य निर्माण किया गया और हनुमान जी द्वारा घूम घूम कर लंका को जलाने लंका दहन का भव्य मंचन किया गया। कल मंगलवार को विजयदशमी के पर्व पर क्षेत्र का प्रसिद्ध सेतु लीला का मंचन किया जाएगा।