पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। बेदी पिछले 2 साल से बीमार चल रहे थे। एक महीने पहले उनकी घुटने सहित कई सर्जरी हुई थीं। बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले और 266 विकेट चटकाएं। उन्होंने 10 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 7 विकेट लिए थे।
गौरतलब है कि बिशन सिंह बेदी भारत के प्रमुख स्पिनर थे। उन्होंने भारत की पहली वनडे में अहम भूमिका निभाई थी। 12-8-6-1 के उनके बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़ों ने 1975 विश्व कप मैच में पूर्वी अफ्रीका को 120 तक सीमित कर दिया था। बेदी ने भारत के लिए अपना पहला मैच 31 दिसंबर, 1966 को कोलकाता के ऐतिहासिक स्टेडियम ईडन गाईंस में खेला था। पहला टेस्ट वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले थे। वहीं वनडे कॅरियर का आगाज उन्होंने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था।
बिशन सिंह बेदी का जन्म 1946 में अमृतसर में हुआ था। वे दिल्ली की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते थे। 370 मेचा में उन्होंने 1,560 विकेट चटकाने के साथ ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे हैं। बेदी ने दिल्ली को 1978-89 और 1979-80 में पहले रणजी ट्राफी खिताब भी दिलाए। उनके रहते टीम दो बार उपविजेता भी रही। संयोग से, टीम ने उनकी अगुवाई में 5 साल के अंतराल में चार फाइल खेले।