महिलाओं ने गीत गाकर मनाया शंकराचार्य जी का अवतरण दिवस
बाराबन्की, 18 अगस्त। परमाराध्य परंधर्माधीश जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज स्वामीश्री: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का प्रकटोत्सव दिवस बाराबंकी के लखपेड़ा बाग मे महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर मनाया। लखपेड़ा बाग की गृहणियों ने धर्मगुरु की फोटो लगाकर उनकी माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की तत्पश्चात पारंपरिक लोकगीत गाकर अपनी आस्था प्रकट की। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में सक्रिय रहने वाली हेमा सिंह के आवास पर यह आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हेमा सिंह, रेखा तिवारी, कंचन, रुचि अनीता, बिंदु, प्रज्ञा, प्रीती त्रिवेदी एवम वरदान, अभिजय सम्मिलित हुईं।
इस अवसर पर हेमा सिंह ने कहा कि सनातन धर्म के अनुयायियों को धर्मगुरुओं की शरण मे रहना अतिआवश्यक है। धर्मगुरुओं के मार्गदर्शन में ही हम धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ पाएंगे। पीर फ़क़ीर और बाबाओं के चक्कर मे पड़ने के बजाय धर्मगुरुओं का मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने धर्म और धर्म के प्रति अपनी आस्था को सशक्त करें।