सावधान, कियोस्क बैंक संचालक कहीं इस तरह तो आपका पैसा गायब तो नहीं कर रहे

कियोस्क संचालक का पर्दाफाश?

हमारे देश की एक सच्चाई यह भी है जब 100 लोग एक ही व्यक्ति द्वारा ठगे जाते हैं तब कहीं जाकर एक व्यक्ति हिम्मत कर उसका पर्दाफाश करता है।

कई सालों से कियोस्क बैंक संचालकों की लापरवाही और फर्जीवाड़े की चर्चा सुनने को मिलती पर कोई पीड़ित सामने नहीं आ पाता था जिस कारण चर्चा केवल चर्चा ही रह जाती थी.

पर ये जो मामला नरसिंहपुर जिले से हम आपके सामने ला रहे हैं इससे संपूर्ण कियोस्क बैंक संचालकों पर सवाल खड़ा हो जाता है

बरमान चौकी, थाना सुआतला अंतर्गत बुजुर्ग महिला दुज्जा बाई राय ने शिकायत की है कि कियोस्क संचालक खूबचंद साहू ने गलत तरीके, मेरी बिना स्वीकृति के, मेरे यूनियन बैंक खाते से 25000 रूपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिये गये। और अपनी गलती मानने तैयार भी नहीं हुआ।

बुजुर्ग महिला ने बताया कि मैं अपनी पेंशन के पैसे निकालने बरमान कलां में कियोस्क बैंक संचालक खूबचंद साहू के पास मेरे बड़े लड़के के साथ गई थी, महिला अपने साथ पंजाब बैंक की पासबुक और आधार कार्ड ले गई थी। महिला ने बताया कि खूबचंद साहू ने दो बार अंगूठा लगवाया। और कहा तुम्हारे खाते में 1500 रूपये है तो महिला ने कहा कि 1000 रूपये निकाल दो। महिला 1000 रूपये लेकर घर आ गई।

लेकिन बुजुर्ग महिला के दूसरे बैंक के खाते से खूबचंद साहू ने महिला के खाते से 25000 रूपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिये। अब आप सोच रहे होंगे कि यह हमें कैसे मालूम।

तो सुनिए जब कियोस्क संचालक खूबचंद साहू ने बुजुर्ग महिला के यूनियन बैंक जबलपुर के खाते से 25000 पच्चीस हजार रूपए अपने खाते में ट्रांसफर किए तब बुजुर्ग महिला का छोटा बेटा श्रीराम राय जोकि जबलपुर में रहता है उसके मोबाइल में मेसेज आया। तब महिला के छोटे बेटे ने फोन पर बुजुर्ग महिला से जानकारी ली कि आपने 25000। पच्चीस हजार रूपए निकाले हैं क्या। तब बुजुर्ग महिला ने अपने छोटे बेटे से कहा कि मैंने सिर्फ 1000 रूपये निकाले हैं तब छोटा बेटा जोकि काफी समझदार था उसने तुरंत अपनी माताजी की पासबुक की एंट्री कराई तो उसमें 25000 पच्चीस हजार रूपए खूबचंद साहू के खाते में ट्रांसफर होना पाया गया।

मामले की गंभीरता देख छोटा बेटा जबलपुर से नरसिंहपुर आया और अपनी माताजी की शिकायत स्वयं थाना सुआतला और बरमान चौकी में करके आया। जिसमें फर्जी तरीके से पैसा अपने खाते में ट्रांसफर करने पर खूबचंद साहू पर कार्रवाई करने की बात कही है।
वहीं खूबचंद साहू ने बताया कि महिला के खाते में 25000 हजार दूसरे दिन वापस जमा कर दिए एवं यह टेक्नीकल गलती के कारण हुआ मेरी गलती नहीं है।

अब आगे की बात हमारी अगली खबर में।