बड़ा खुलासा- कोरोना पीड़ित ने हमसे कहा, ना तो मुझे खांसी है और ना ही मुझे सर्दी?
सरकार पर कोरोना टेस्ट को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।

नरसिंहपुर जिले में एक कोरोना पीड़ित मरीज ने हमसे कहा कि मुझे कोरोना के लक्षण नहीं हैं मेरा यहां कोरोना का इलाज क्यो चल रहा है?
नरसिंहपुर जिला अस्पताल में, मैं अपनी दूसरी बीमारी के इलाज लिए गया था और मेरा कोरोना टेस्ट कर दिया।
ना तो मुझे सर्दी है ना तो मुझे खांसी है और तो और कोई अधिकारी मुझे मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी नहीं दिखा रहा है।
बात बहुत गंभीर है। मरीज को उसके इलाज के सभी दस्तावेज दिखाने चाहिए वह तो उसका अधिकार होना चाहिए किंतु अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो उच्च अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।