जल्द कार्यवाही नही तो ग्रामीण करेगें आंदोलन
शायद बड़ा भारी भ्रष्टाचार है तभी तो जांच नहीं हो रही?

बड़े पैमाने पर शिकायत करने पर भी जब जांच नहीं होती तो ऐसा लगता है कि जैसे मानों सभी अधिकारी उस भ्रष्टाचार में लिप्त हैं
ऐसा लगता है कि मानों पूरा महकमा भ्रष्टाचार के खुलासे को बचाने में लग जाता है। पर निष्पक्ष पत्रकारों की नजर में आते ही मामले की पोल खुल ही जाती है।
भ्रष्टाचार की एक शिकायत ग्राम पनागर वासियों ने की है जनपद चीचली अंतर्गत जहाँ जनपद चीचली के अधिकारीयों द्वारा शिकायत की जांच निष्पक्ष व गंभीरता से नहीं की जा रही है। मामला इस प्रकार है कि ग्राम पनागर के ग्राम वासियों ने कलेक्टर नरसिंहपुर व जिला सीईओ को लिखित शिकायत की है कि पंचायत अंतर्गत बने शौचालयों के निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया गया है, यहाँ मुक्तिधाम भी गुणवत्ता पूर्ण नहीं बनाया गया है खाद्यान्न पात्रता पर्ची और बीपीएल में भी अपात्रों को लाभ पहुंचाया गया वास्तविक पात्र लोगों को भेदभाव पूर्ण लाभ नहीं दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास में भी भारी धांधली हुई है और तालाब निर्माण में भी भ्रष्टाचार हुआ है जिसकी शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है
सूचना के अधिकार कानून का भी लोक सूचना अधिकारी द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है वास्तविक जानकारी नहीं दी जा रही है
नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ से ग्रामीणों की मांग है कि जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती तो हम धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल करने बाध्य हो जायेंगे जिसकी जबावदारी शासन प्रशासन की होगी।