कोरोना- आपदा प्रबंधन बैठक में, भागीरथ तिवारी हुए शामिल

सोशल मीडिया में उठी आवाज, जिला प्रशासन ने मानी


बुधवार 28 अप्रेल को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन की बैठक में पत्रकार मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष, पीएफए जिलाध्यक्ष, एवं जिला मानद पशु कल्याण अधिकारी भागीरथ तिवारी को नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आपदा प्रबंधन बैठक में शामिल किया गया, गौरतलब हो कि विगत दिनों ही जिलें की जनता ने जिला प्रशासन से सोशल मीडिया में यह मांग की थी कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी को जिला आपदा प्रबंधन बैठक में शामिल किया जाये और बुधवार को नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आपदा प्रबंधन बैठक में उन्हें शामिल किया गया।

साथ में श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला सचिव, गीतगोंविद पटैल, कोषाध्यक्ष चंदन विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

भागीरथ तिवारी द्वारा जिला प्रशासन के समक्ष जनहित से जुड़े मुद्दे रखें।
उन्होंने कहा कि, पत्रकारों द्वारा जो खबरों के संकलन हेतू अपनी जान दांव पर लगाकर कवरेज कर रहे हैं, प्रशासन को जरूरी सूचनाये मुहैया कराते हैं, उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा किट प्रदाय की जानी चाहिए, बेसहरा मूक पशुओं के चारा व पानी हेतु पर्याप्त व्यवस्था बनाने, अवैध रेत परिवहन एवं शराब आदि की अवैध बिक्री पर रोक लगाने संबंधी सुझाव बैठक में रखे गये।

गीतगोविंद पटैल द्वारा गेहूं खरीदी में सोसाइटियों से आ रही समस्याओं के निदान, अवैध रूप से बिक रही शराब, किराना व अन्य दुकानों में चल रही कालाबाजारी के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने संबंधी सुझाव दिये गये।

बैठक में भाजपा करेली शहर मंडल अध्यक्ष रजत चैहान, एवं पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र काले बतौर जनप्रतिनिधि शामिल हुये।