सरकार का विरोध इन तीन मुद्दों पर 10 तारीख को

*काले झंडे या कपड़े से होगा सरकार का विरोध*


देश में सामाजिक कार्य जनहित के कार्यों में अग्रणी रहने वाली सामाजिक संस्था नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच जबलपुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी लोगों से अपील की है कि सरकार को काले झंडे/कपडा दिखाकर विरोध व्यक्त कीजिए।

मंच के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष शर्मा ने आम जनता से आव्हान किया है कि आप अपने घर की छत बालकनी या घर के बाहर आकर सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए, मुंह पर मास्क लगाकर काले झंडे/कपडा विरोध स्वरूप दिखाईये, जिसकी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया में शेयर कीजिए और सरकार तक अपना विरोध पहुँचाईये।

हम आपको यह बता दें कि मंच तीन मुद्दों को लेकर सरकार तक अपना विरोध व्यक्त करना चाह रहा है। मंच मध्यप्रदेश में शराब के ठेके खुलने विरोध कर रहा है, निजी स्कूलों को दो माह की फीस नहीं लेनी चाहिए और बिजली के बिल अनाप शनाप आ रहे हैं इन तीन मुद्दों को लेकर विरोध करने आम जनता से अपील की है।

मंच के प्रांतीय संयोजक मनीष शर्मा ने कहा है कि दिनांक 10 मई दिन रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक यह विरोध करने जनता से अपील की है।

मंच की नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, भोपाल अन्य इकाईयाँ इस विरोध का समर्थन करेगी।