गरीब आदमी की सीधे सीधे हत्या करवा रहे माननीय मुख्यमंत्री जी – पूनम सिंह भार्वे

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने नरसिहपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम अवैध शराब और मादक पदार्थों के बिक्री के खिलाफ ज्ञापन दिया।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूनम सिंह भार्वे ने कहा कि मुख्यमंत्री सीधे सीधे गरीब आदमी की हत्या करवा रहे हैं गांव गांव नशे का कारोबार हो रहा है और गरीब परिवार बर्बाद हो रहे हैं।

माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 02 अक्टूबर 2016 को घोषणा की थी कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी होगी, शराब ठेके बंद किये जायेंगे पर सरकार स्वयं शराब बिकवा रही है।

सरकार जनता का ध्यान भटकाने यह काम करवाती है ताकि सरकारी काम में जनता का ध्यान ना जाये।

पूनम सिंह भार्वे ने कहा कि गांव गांव में अवैध शराब का कारोबार हो रहा है शराब माफिया थाना प्रभारीयों को महिना दे रहे हैं जल्द ठोस कार्यवाही ना होने पर जनआंदोलन किया जायेगा।