एससी एसटी व पिछड़ा वर्ग का जमकर आक्रोश

हत्या एवं बलात्कार की घटनाओं पर जमकर आक्रोश

हाथरस (उप्र), बुलंदशहर(उप्र), खरगोन(मप्र), चीचली जिला नरसिंहपुर (मप्र) में दलित समाज की महिलाओं के साथ हुये सामुहिक बलात्कार एवं हत्या के विरोध में एससी एसटी व पिछड़ा वर्ग के सामाजिक संगठनों ने महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल मप्र के नाम ज्ञापन दिया, जिसमें मांग की गई कि।


दोषियों को फांसी की सजा दी जाये
दोषी पुलिस कर्मी अधिकारियों को बर्खास्त किया जाये
पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा राशी दिया जाये
पीड़ित परिवार को शासकीय नौकरी प्रदान की जाये

बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडिल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी