युवाओं ने पकड़ी समाजसेवा की राह

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच की बैठक संपन्न।

कहां जाता है समाज सेवा करना केवल अमीरों का काम है पर आज नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने यह साबित कर दिया है कि केवल अमीरों का काम समाज सेवा करना नहीं है जो लोग सच्ची लगन से और बिना किसी स्वार्थ के जनहित करना चाहते हैं चाहे वे गरीब ही क्यों ना हो वह सभी समाज सेवा कर सकते हैं नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच एक ऐसा सामाजिक संगठन बन गया है जिस पर प्रदेश की जनता का विश्वास और भरोसा बढ़ने लगा है।

नरसिंहपुर में मंच की एक बैठक में कई युवा आए और उन्होंने मंच से जुड़कर समाज सेवा करने की बात कही।

नरसिंहपुर सर्किट हाउस में मंच द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला अध्यक्ष अभय बानगात्री की अनुशंसा पर प्रांतीय संयोजक मनीष शर्मा की सहमति पर सिवनी जिला अध्यक्ष पंकज सोनी गाडरवारा जिला अध्यक्ष मालती गुर्जर उपाध्यक्ष पवन कौरव करेली तहसील अध्यक्ष रश्मि दुबे उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा गोटेगांव तहसील अध्यक्ष प्रमोद झारिया की नियुक्ति की घोषणा हुई।

बैठक में नरसिंहपुर मंच के जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला सचिव कृष्ण कांत कौरव महासचिव आशीष साहू श्रीमती रश्मि दुबे कमलेश शर्मा पवन कौरव पंकज सोनी प्रमोद झारिया अतुल नेमा हेमंत सिंह जाटव भानु प्रताप जाटव अजय जाटव कमलेश रजक मोहन सिंह राजपूत मनीष कुमार अहिरवार राहुल वर्मा गोपाल दास वैष्णव कुलदीप रजक अजय पटेल उपस्थित रहे