प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी धांधली

ग्राम पंचायत अजंसरा में प्रधानमंत्री योजना में भारी धांधली किए जाने की चर्चा ने तूल पकड़ लिया है और गांव के जागरूक नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है प्रधानमंत्री आवास योजना में आपात्रों को लाभ दिए जाने के विरोध में ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है ग्रामीणों का कहना है कि जिसके पास जमीन जायदाद है पक्के मकान है उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे दिया गया है और जो वास्तव में वास्तविक गरीब है पात्र हैं उनके घर अभी टूटे पड़े हुए हैं गांव के सत्यम कुमार लोधी ने बताया कि हमारे गांव में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है चाहे रोड की बात हो नाली की बात हो सब में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है जिसकी जांच होना चाहिए ग्राम दुधवारा में कुछ ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया गया जोकि अपात्र है इस बात की सच्चाई जानने जब मीडिया की टीम पहुंची तो वाकई में मीडिया ने देखा कि जिनके घर पहले से पक्के मकान बने हुए हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ दे दिया गया है गांव के ही पुरुषोत्तम के मकान को जब हमने देखा टूटा हुआ मकान जिसे देखकर ऐसा लगा कि शासन की यह कैसी योजनाएं हैं जहां एक जरूरतमंद को लाभ ना देकर ऐसे लोगों को लाभ दिया जा रहा है जिनके पास चार चक्का गाड़ी है जमीन है, मीडिया की टीम को देखकर गांव वालों को काफी उम्मीद जागी उनको यह लगने लगा कि अब गांव में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच होगी वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती है तो हम सभी धरना देने बाध्य हो जाएंगे।