इन घाटों पर कार्रवाई करने से डरते हैं

*खनिज अधिकारी झामर घाट पर कार्रवाई करने से क्यों डरते हैं*

नरसिंहपुर जिलें में इस समय मां नर्मदा में अवैध उत्खनन युद्ध स्तर पर चल रहा है ।

हमने अधिकारियों को उन घाटों के नाम बतायें वीडियो भेजी जहाँ जमकर उत्खनन चल रहा है, फिर भी वहां अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई मतलब साफ है कि अधिकारीयों को कहीं ना कहीं इन घाटों से पैसा मिल रहा है तभी तो वे कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं ।

ये घाट हैं । झामर घाट, गुरसी घाट, गोकुलाघाट, बाडी बीकोर घाट जहाँ जमकर अवैध उत्खनन किया जा रहा है ।

खनिज अधिकारी को पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा और पुलिस को खनिज विभाग का।

अब देखना है कि यह सहयोग कब तक बना रहता है ।