*धार्मिक नगरी बरमान बनी भ्रष्टाचार का गढ़*
मंत्री जी के नाम से बनी धर्मशाला में भी गोलमाल

नरसिंहपुर जिलें में सबसे प्रसिद्ध धार्मिक नगरी बरमान कला पंचायत का खुलासा हम करने जा रहे हैं, जहाँ शासन की बहुद्देशीय योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है चाहे वो प्रधानमंत्री आवास योजना हो चाहे प्रधानमंत्री स्वच्छता योजना अंतर्गत शौचालय निर्माण का मामला हो। हर योजना में अपात्रो को नियम विरुद्ध तरीके से लाभ पहुँचाया गया है, जिसकी शिकायत भी उच्च अधिकारियों को की गई पर दोषियों पर कार्रवाई अभी ठंडे बस्ते में है।
वही बरमान पंचायत अंतर्गत बडे पैमाने पर शासकीय जमीनो की भी खरीद फरोख्त की भी शिकायत आ रही है जिसमें संबंधित पटवारी जांच के घेरे में है।
एक और बडा मामला सामने आया है जहाँ गोपाल भार्गव भाजपा के पूर्व मंत्री के नाम से बनवाये गये धर्मशाला में वित्तीय अनियमितताएं सामने आ रही है लाखों की लागत से बनी इस धर्मशाला को अभी तक ग्राम पंचायत के हेंडओवर नहीं किया गया है आखिर क्यों । कहीं ना कहीं बडी वित्तीय अनियमितताएं हैं जिसके कारण इसे ग्राम पंचायत के हेंडओवर नहीं किया गया और एक बात पंचायत के निर्माण कार्यों में भी जमकर धांधली की गई। जिसमें लाखों रूपये के गोलमाल की आशंका जाहिर की जा रही है ।
वही आरटीआई व सामाजिक कार्यकर्ताओं को पंचायत की जानकारी भी समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है । कार्रवाई ना होने पर, जल्द सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा मुख्यमंत्री को शिकायत करने की बात की जा रही है ।