कहीँ ममता के जैसा ना हो जाये निशा का हाल?
निशा की मौत का जिम्मेदार कौन होगा?

नरसिंहपुर जिलें में विगत दिनों से महिला उत्पीड़न के प्रकरण जिस तरह सामने आये उनसे आज के सामाजिक माहौल और पारिवारिक संस्कारों पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं। यह एक बड़ा चिंतनीय विषय है कि महिला उत्पीड़न के प्रकरणों में कोई भी महिला संगठन मोर्चा पीड़ित महिला के लिए आगे नहीं आ रहा है?
करेली थाना अंतर्गत ममता रैकवार जोकि फांसी के फंदे पर झूलती मिली थी पिता का कहना हत्या की है अभी मामला जांच में है, लोगों को समझ नही आया ममता की मौत की वजह? किंतु अब नरसिंहपुर जिलें में थाना स्टेशनगंज अंतर्गत एक महिला जिसका नाम निशा साहू है सार्वजनिक रूप से उसने अपनी मौत के लिये जिम्मेदार उस शख्स को बताया जिससे वो प्यार करती थी जिसका नाम उसने नीलेश बताया और कहा कि नीलेश ने मुझसे मंदिर में शादी की मेरे साथ रहा और अब मुझे छोड़कर दूसरी शादी कर रहा है।
आखिर प्यार करने की सजा केवल लडकी को क्यों मिल रही है लडकी निशा ने बताया कि उसने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को लिखित शिकायत दी है पर पुलिस कार्रवाई नही कर रही है लड़की बेहद परेशान हो चुकी है यदि कुछ गलत कदम उठाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ?
पुलिस या वो समाज जो सब कुछ जानते हुए चुप है? यह बड़ा सवाल आपके मन में भी होगा।