डाक्टर को डाक्टर से जान का खतरा?

डाक्टर को डाक्टर से मिली जान से मारने की धमकी?

जिला नरसिंहपुर, गोटेगाव बीएमओ एन के महलवार जिन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोटेगाव को लिखित शिकायत दी है कि, डाक्टर एस एस ठाकुर जिन्होंने मुझे गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।

बीएमओ गोटेगाव का कहना है कि डाक्टर एस एस ठाकुर अक्सर नशे में रहते हैं और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते रहते हैं।
बीएमओ महलवार ने अधिकारीयों से सुरक्षा की मांग भी की है।

वही जब डाक्टर एस एस ठाकुर जोकि गोटेगाव के पूर्व बीएमओ रह चुके हैं बात की गई तो उनका कहना है कि यह झूठी शिकायत मेरे खिलाफ की गई है।

अब देखना होगा कि इस मामले में उच्च अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।