द. अफ्रीका खराब स्थिति में, आत्मनिरीक्षण करना होगा: अमला

साउथम्पटन, 6 June   —   सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने कहा कि विश्व कप में लगातार तीसरी हार के बाद दक्षिण अफ्रीका अच्छी स्थिति में नहीं है और वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले उन्हें आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत होगी। दक्षिण अफ्रीका को भारत से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा, उन्हें इससे पहले शुरूआती दो मैचों में इंग्लैंड और बांग्लादेश से पराजय मिली।


हम बहुत खराब स्थिति में हैं। हमने काफी औसत क्रिकेट खेला और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाकर चीजें बदलनी होंगी। दक्षिण अफ्रीका को 10 जून को वेस्टइंडीज से भिड़ना है। उन्होंने कहा, ‘हम सभी निराश हैं लेकिन अगले मैच से पहले हमारे पास पांच दिन हैं। खिलाड़ियों को आत्मनिरीक्षण करने के लिये कुछ समय मिल जाऐगा।
प्रेरणा की कमी नहीं है और वे अपना अभियान पटरी पर लाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। मुझे नहीं लगता कि प्रेरणा की कोई कमी है। जब आप एक या दो या तीन मैच गंवा देते हो तो आपकी भाव भंगिमा बदल जाती है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि आज हमारी भाव भंगिमा में कोई कमी थी।