भारत-इंग्लैंड ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की रोमांचक जीत
4 अगस्त। भारत-इंग्लैंड ओवल टेस्ट मैच का पांचवा दिन और आज टीम इंडिया ने टेस्ट मैच की सीरीज को जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने ओवल टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे हासिल करने से पहले इंग्लैंड की टीम के सारे विकेट 367 रनों पर सिमटकर आउट हो गए। और भारत ने ओवल टेस्ट मैच में 6 रनों से बड़े ही रोमांचक तरीके से जीत हासिल की। इस मैच को रोमांचक बनाने में मोहम्मद सिराज की भूमिका बेहद खास रही। मोहम्मद सिराज दोनों टीमों के इकलौते गेंदबाज हैं जिन्होंने पांच टेस्ट मैचों में एक हजार से ज्यादा गेंदें फंेकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में 4 विकेट लिए तो दूसरी पारी में 5 विकेट लिए और भारत को शानदार जीत हासिल हुई।