सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया ने लगाई फाइनल की हैट्रिक

5, मार्च। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज इंडिया और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेले गए आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से आॅस्ट्रेलिया को करारी हार दी। इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार तीसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट में अपनी जगह सुनिश्चित करने में सफलता हासिल की है। ज्ञात हो कि विराट कोहली आज भले ही शतक बनाने से रह गए हों लेकिन मोहम्मद शमी और विराट की जोड़ी ने टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी।
सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी आधी ताकत के बावजूद दमदार प्रदर्शन किया। पहले ही कई खिलाड़ियों को खो चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम 21 साल के नए ऑलराउंडर कूपर कॉनोली (0) के साथ उतरी लेकिन वो कुछ खास नहीं कर सके। मगर दूसरी ओर से भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो रहे ट्रेविस हेड (39) ने फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर फिर मुश्किल में डाल दिया था लेकिन वरुण चक्रवर्ती (2/49) ने यहां भी अपना कमाल दिखाया और उन्हें पवेलियन लौटा दिया।
इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ (73) ने एक बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन शमी ने शतक से पहले ही उन्हें बोल्ड कर भारत की वापसी कराई और ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर की उम्मीदों को झटका दिया। आखिर में एलेक्स कैरी ने भी एक बार फिर तेज पारी खेली और 61 रन बनाए। मगर 48वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने उन्हें रन आउट कर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर में 15-20 अतिरिक्त रनों की संभावना को भी खत्म कर दिया। टीम इंडिया के लिए शमी ने 3 जबकि रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए।
टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने भी तेज शुरुआत की लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 2 ओवरों में दो बार कैच छोड़कर शुरुआती दबाव बनाने का मौका गंवा दिया। हालांकि, जल्द ही शुभमन गिल को बेन ड्वारशुइस ने बोल्ड कर पहली सफलता दिलाई और फिर रोहित (28) का कैच छोड़ने वाले कॉनोली ने अपने पहले ही ओवर में उन्हें आउट कर गलती को सुधारा। ऐसे में नजरें विराट कोहली पर थीं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चेज करते हुए शतक लगाया था और टीम को जीत दिलाई थी। कोहली के साथ एक बार फिर ये काम करने आए श्रेयस अय्यर, जिन्होंने फिर एक अर्धशतकीय साझेदारी की।
दोनों ने टीम इंडिया को संभालकर जीत की बुनियाद तैयार कर दी थी. दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। इस दौरान कोहली ने अपना 73वां अर्धशतक भी जमाया. श्रेयस (45) के आउट होने के बाद आए अक्षर (27) ने भी कोहली के साथ स्कोर को आगे बढाया लेकिन नाथन एलिस ने उन्हें बोल्ड कर मैच को रोमांचक बनाया। इसके बाद राहुल और विराट ने 47 रन की साझेदारी कर जीत पक्की कर दी। हालांकि कोहली शतक से चूक गए लेकिन फिर आए हार्दिक (28) और राहुल (42 नाबाद) ने तेजी से छक्के-चौके बरसाकर टीम को जीत दिलाई।