विश्व पर्यावरण दिवस पर सराहनीय पहल
*विश्व पर्यावरण दिवस पर, थाना करेली परिसर में पौधा रोपण कार्यक्रम*

वन मण्डलाधिकारी नरसिंहपुर एम आर बघेल, पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डाॅ गुरुकरण के निर्देशन में वन विभाग करेली, पुलिस थाना करेली के संयुक्त तत्वाधान मे, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सप्तबड़ी व आंवला के बृक्षों का रोपण करेली थाना परिसर ने किया गया।
इस मौके पर करेली थाना प्रभारी अनिल सिंघई, करेली वन परिक्षेत्र अधिकारी ठा. निरंजन सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष पीपुल्स फ़ॉर एनीमल जिला मानद पशू कल्याण अधिकारी नरसिंहपुर भागीरथ तिवारी, वरिष्ठ नागरिक संदीप ममार, पत्रकार गीतगोविन्द पटेल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, ए एस आई रोहित पटैल, गोविन्द पटेल, सुरेन्द्र शर्मा व वनपाल आर.डी. मरकाम, वन रक्षक आकाश गुप्ता, शेख नासिर वन सुरक्षा श्रमिक सीतराम दुबे, रँगलाल मेहरा, प्रदीप ठाकुर, बसन्त ठाकुर सहित करेली थाना स्टॉफ मौजूद रहे। सभी ने बिश्व पर्यावरण दिवस पर भी प्रकाश डाला
पौधारोपण के अवसर पर सोशल डिस्टेशन का भी घ्यान रखा गया