जन मन योजना के तहत प्राप्त मोबाइल मेडिकल यूनिट का ग्रामीणों को मिल रहा लाभ

उमारिया–  जिले के आकांक्षी ब्लॉक मानपुर के अंतर्गत ग्राम दुलहरा, बांसा में पीएम जनमन योजना के तहत प्राप्त मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्टाफ द्वारा 27 किशोर और किशोरियों की ब्लड टेस्ट तथा सिकल सेल एनीमिया की जांच कराई गई। इस अवसर पर 01 किशोरी का एचबी कम आने पर उसे संतुलित आहार तथा आईएफए टैबलेट दिया गया। उपस्थित किशोरियों को मोबाइल यूनिट का उपयोग करने हेतु जागरुक किया गया। उपस्थित ग्रामवासियों ने स्वस्थ्य सेवाओ का लाभ प्राप्त किया। गतिविधि में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रशिक्षक हर्ष कुमार पाण्डेय पूजा पाण्डेय, ग्राम की आशा अभिलाषा यादव, निशा यादव के साथ साथिया आकांक्षा यादव, निशा मिश्रा तथा ग्राम के ग्रामजन तथा किशोर किशोरियां उपस्थित रहे।