प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें – कलेक्टर श्री सिंह
जबलपुर, 15 दिसंबर। कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे। फील्ड स्तर के अधिकारी भी वीसी के माध्यम से इस बैठक में जुड़े थे।