सीईओ जिला पंचायत ने गौशालाओ में चाक चौबंद व्यवस्था रखने के दिए निर्देश
उमरिया, 1 अगस्त। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने करकेली जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए है। निरीक्षण के दौरान उन्होने करकेली में आरईएस विभाग व्दारा निर्माण किए गए जा रहे इंडोर स्टेेडियम, बहुउद्देशीय भवन, ग्राम घुलघुली में गौशाला , ठूठाकुदरी में गौशाला तथा कौड़िया 63 में नवीन पंचायत भवन का अवलोकन किया ।