विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम संपन्न
उमरिया – विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर शासकीय पशु चिकित्सालय बिरसिंहपुर पाली के परिसर में पशु चिकित्सालय विस्तार अधिकारी डॉ. डी.पी द्विवेदी की उपस्थिति में जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया व पशु चिकित्सालय के समस्त अधिकारी व चिकित्सा के द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर शपथ का आयोजन कर शपथ ली गई। पशु चिकित्सालय विस्तार अधिकारी डॉ. डी.पी द्विवेदी ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस साल 2000 में पहली बार विश्व पशु चिकित्सा संघ द्वारा मनाया गया था. इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर के पशु चिकित्सकों द्वारा किए गए जीवन रक्षक कार्यों को उजागर करने और उसे बढ़ावा देना है।
हिमांशु तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य चाहे मनुष्य का हो या पशु का वह समान रूप से एक दूसरे का प्रभावित करता आया है और करेगा भी वस्तुस्थिति यह है कि मनुष्य में उपत्ति अधिकतर रोग पशु जनति होते हैं जो कि किसी भी रूप में मानव आहार तंत्र के अन्दर प्रवेश करके बड़े रूप से परेशानी का कारण बन जाते है। ऐसी स्थिति में एक पशुचिकित्सक की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण हो जाती है। गोष्टी के अंतिम में उपस्थित लोगों ने पशु सेवा की संकल्प ली। इस दौरान अबीएफओ सुरेंद्र कुमार, लालन सिंह,अर्जुन सिंह , पशु मित्र हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, संजीवनी पटेल व सभी उपस्थित रहे।