राजीनामा योग्य प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में बैठक संपन्न

उमरिया – मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार गुप्ता, एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया मोहन डावर की अध्यक्षता में 10 मई 25 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में प्रिसिटिंग बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न बैंकों के लंबित प्रकरणों के संबंध में चर्चा की गई।
नेशनल लोक अदालत राजीनामा योग्य प्रकरणों जैसे, आपराधिक, सिविल, क्लेम, चेक बाउंस, पारिवारिक मामले सहित नगर पालिका, विद्युत, बैंक, एवं इेदस विभाग के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। जन सामान्य से अपील की गई है कि उक्त लोक अदालत का लाभ उठाकर अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग प्रदान करें।