जिला कार्यक्रम प्रबंधक सेक्टर बैठक में हुए शामिल
उमरिया । प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम डॉ मुकुल तिवारी सेक्टर बैठक में शामिल होकर अलग-अलग उप स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया । उन्होने प्रतिभागियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र पर लू मैनेजमेंट किट बनाई जाए एवं लू से ग्रसित मरीजों की जानकारी रैपिड रिस्पांस टीम एवं जिला आईडीएसपी डाटा मैनेजर को तत्काल उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने कहा कि स्कूलों में आयरन टेबलेट का वितरण समय पूर्व किया जाए जिससे कि किशोरियों को उपलब्ध कराई जा सके । मिशन परिवार विकास पखवाड़ा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 11 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल 2025 तक मिशन परिवार विकास पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत फील्ड स्तर पर टारगेट कपल्स को गर्भनिरोधक के स्थाई एवं अस्थाई साधन का प्रचार प्रसार कर सेवाओं को प्रदान करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्क्रीनिंग किए जाने हेतु निर्देशित किया गया ,राष्ट्र किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चयनित साथिया को सक्रिय रूप से ग्राम स्तर पर किशोर किशोरियों के साथ बैठक आयोजित करने हेतु आशा कार्यकर्ता को निर्देशित किया गया ,अनमोल 2.0 एप एवं वेबसाइट के संबंध में प्रशिक्षण के उपरांत प्रगति का अवलोकन किया गया उक्त बैठक में सेक्टर सुपरवाइजर आशा सुपरवाइजर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं फील्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।