समस्त पात्र हितग्राहियाों का ई-केवायसी संबंधी प्रशिक्षण संपन्न
उमरिया । उमरिया जिले में 78177 शेष रहे हितग्राहियों की ईकेवायसी जिले में गठित दल (उचित मूल्य दुकान के विक्रेता एवं ग्राम पंचायत सचिव/रोजगार सहायक) एवं शहरी क्षेत्र में नगरीय निकाय के अन्तर्गत वार्ड प्रभारी व उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा ग्राम पंचायत के प्रत्येक ग्रामों एवं नगरीय निकायों के नगर वार्डाे में शिविर लगाकर शेष सभी सदस्यों की पीओएस मशीन से ईकेवायसी किये जाने हेतु दलों का गठन एवं एसडीएम की अध्यक्षता में जनपद पंचायत कार्यालय करकेली एवं तहसील सभागार मानपुर तथा सामुदायिक भवन उत्कृष्ट विद्यालय (कन्या शिक्षा परिसर पाली) पाली में दलों को प्रशिक्षण दिया गया ।राष्ट्रीय खादय सुरक्षा अधिनियम 2013 के अतर्गत उमरिया जिले में वर्तमान में 140442 परिवारों के कुल 533099 हितग्राही सम्मिलित है, जिसमें से 454922 हितग्राहियों के ईकेवॉयसी की जा चुकी है । जबकि जिले में 78177 हितग्राहियों के ईकेवायसी किया जाना शेष है । इस हेतु जिले में विशेष अभियान के तहत 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अपर मुख्य सचिव म.प्र. शासन, खादय नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा किये जाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये है ।
जनपद पंचायत करकेली सभागार में ईकेवासी प्रशिक्षण के दौरान शिवगोविंन्द मरकाम, अपर कलेक्टर एवं जिला नोडल अधिकारी उपस्थित रहे । अपर कलेक्टर ने प्रशिक्षण में उपस्थित दलो को शासन के निर्देशानुसार जिले में ईकेवायसी से शेष रहे हितग्राहियों की उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं को प्रदाय की गई सूची अनुसार पात्र हितग्राहियों की ईकेवायसी दैनिक लक्ष्य को आधार मानते हुये शीघ्र कराने के निर्देश दिये है ।
प्रशिक्षण में उपस्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं को दुकान के ईकेवॉयसी से शेष रहे हितग्राहियों की सूची का प्रिन्ट प्रदाय कर शेष सभी हितग्राहियों की शासन के प्राप्त दिशा निर्देशानुसार उचित मूल्य दुकान को दिये गये दैनिक लक्ष्य के मान से करने, तथा जिले की स्थानीय निकायों को दोहरे, अपात्र तथा साईलेन्ट राशन कार्डाे को पोर्टल से विलोपन के निर्देश कलेक्टर द्वारा जारी किए गये है । जिले में उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, वार्ड प्रभारियों द्वारा ईकेवायसी की मॉनीटरिंग के लिये जिले में पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं सहकारिता निरीक्षकों की डियूटी लगायी गयी है, जो प्रतिदिन उचित मूल्य दुकान को दिये गये दैनिक लक्ष्य के अनुरूप ईकेवासी करने की मॉनीटरिग करेगे एवं रिपोर्ट से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करायेगे ।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि पात्र हितग्राहियों के ईकेवायसी करने में कठिनाई के निराकरण के लिये राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 0755-2551471 है । उमरिया जिले में भी कार्यालय कलेक्ट र खादय विभाग जिला उमरिया में ईकेवायसी करने में कठिनाई के निराकरण हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसके नोडल/प्रभारी अधिकारी श्री संतोष नंदनवार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मोबाईल नंबर 9425467073 एवं उनके सहयोग हेतु सुनिल टेकाम, टीएससी मो0नंबर 777097649 एवं श्री गणेश कोरी, आपरेटर मोबाईल नंबर 8823848886 की डियूटी लगायी गयी है । राष्ट्रीय खादय सुरक्षा के अन्तर्गत जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को निशुल्क राशन प्राप्त होता रहे, इसलिए ईकेवायसी से शेष रहे सभी हितग्राहियों से अपील हैं कि माह अप्रैल 2025 में उचित मूल्य दुकान की पीओएस मशीन से ईकेवायसी अनिवार्य रूप से करा ले, ताकि हितग्राही को राशन सामग्री प्राप्त करने में असुविधा न हो ।