ठेके के लालच में अच्छे वाहनों को कबाड़ बना दिया विक्टोरिया अस्पताल ने
जबलपुर, 3 मार्च। सेठ गोविंद दास जिला चिकित्सालय विक्टोरिया में अच्छी कंडीशन के सरकारी वाहनों को कबाड़ की लाइन में खड़ा कर दिया है। जानकार द्वारा कहा जा रहा है कि वाहन 15 साल पुराने हैं जो सरकार की नीति के तहत कंडम है अस्पताल में अधिकांश वाहन प्राइवेट ठेके पर संचालित हो रहे हैं इनका लाखों का बजट सरकार देती है विक्टोरिया अस्पताल में सरकारी क्वाटर के पीछे चारों तरफ कंडम वाहन लावारिस हालत में पड़े हैं जिस कि देख रेख करने वाला कोई जिम्मेदार नहीं है देखने पर कई वाहन तो ऐसे हैं जिनको सुधार कराकर उपयोग में लाया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है अधिकारियों की लापरवाही के कारण रात्रि में चोर द्वारा कई वाहनों का कीमती सामान निकाल लिया गया है कई वाहनों के टायर निकाल ले गए हैं।