ग्रामीण क्षेत्र के चौक पर पुलिस ने साइबर क्राइम को लेकर लोगों को किया जागरूक

उमरिया- सेफ क्लिक अभियान अंतर्गत उमरिया पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन पर पाली पुलिस के द्वारा पाली विकासखंड में ग्राम पंचायत सुन्दरदार, तिवनी,कुनकुनी,लखनपुरा,कुरकुचा, मंठार,बेली,कर्कटी,जमुहाई, मालियागुड़ा, मुदरिया के चौक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया। थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे,रेवा शंकर, गौरव तिवारी, नरेंद्र मार्को ने बताया कि किस तरह साइबर ठग लोगों को झांसी में लेकर मोबाइल फोन के माध्यम से ठगी की घटना को अंजाम देते हैं।
थाना प्रभारी ने बताते हुए कहा कि इससे बचाव का एकमात्र रास्ता है सावधानी। आप अपने डेबिट कार्ड का पिन छुपा कर रखें। ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए मान्यता प्राप्त साधनों का इस्तेमाल करें। सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी की सेटिंग के माध्यम से अपनी जानकारियां आम लोगों तक शेयर ना करें। किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 पर फोन पर पंजीयन कराए। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के मजबूत पासवर्ड बनाएं और समय-समय पर बदलते रहे ऑनलाइन चैट पर आपत्तिजनक फोटो वीडियो सजा करने से बचें। साइबर अपराधों की पहचान और रोकथाम के विभिन्न उपाय बताए जा रहे हैं। महिलाओं के लिए सोशल मीडिया संबंधित सुरक्षा टिप्स दिए गए बताया गया कि किसी भी प्रकार की लॉटरी एवं गिफ्ट संबंधी कोई कॉल आए तो सावधान रहें इस तरह के झांसे में ना आए। इस दौरान पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे,रेवा शंकर,पुलिस वालंटियर हिमांशु तिवारी,खुशबू बर्मन,एकता सोनी,संजना केवट,महक सोनी,लष्मी महोबिया, साक्षी रैदास, दीपिका मरकाम,मुस्कान महोबिया व सभी उपस्थित रहे।