बबिता कचेर को स्वीकृत हुई कल्याणी पेंशन

उमरिया । प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव व्दारा सोनकच्छ जिला देवास से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 56 लाख हितग्राहियो के खाते में 337 करोड रूपये अंतरित किए गए ।जिला मुख्यालय उमरिया पुराना पडाव निवासी बबिता कचेर ने बताया कि उनके पति ओम प्रकाश कचेर की वर्ष 2024 में ब्रेन हेमरेज होने के कारण मृत्यु हो गई थी। घर में किराना की दुकान है जिससे परिवार का भरण पोषण होता है । परिवार में दो बेटा एवं एक बेटी है । बेटा अंकित एवं आयुष रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय में अध्ययनरत है । बेटी अनन्या कचेर कक्षा 11वीं की छात्रा है ।
पति की मृत्यु के बाद नगर पालिका उमरिया में कल्याणी पेंशन हेतु आवेदन दिया, जिसके बाद प्रशासन व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मेंरी पेंशन स्वीकृत कर दी गई है । मैं इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।