प्राथमिक, माध्यमिक,हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के संस्था प्रमुखों की समीक्षा बैठक संपन्न
उमरिया । जिला शिक्षा अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा शा. कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास पाली ,शा. हाई स्कूल धनवार, शा.उ.मा.वि. कन्या नौरोजाबाद ,शा. उ.मा.वि. बालक नौरोजाबाद एवं शा. माडल सी. एम .राइज कन्या एवं बालक छात्रावास करकेली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा शा.उ.मा.वि. बालक नौरोजाबाद संकुल अंतर्गत समस्त प्राथमिक, माध्यमिक,हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के संस्था प्रमुखों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ कक्षा 1 से लेकर 12 वी तक की परीक्षाये निर्देशानुसार संचालित की जावें । विद्यालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जावे । जिन कक्षाओ की परीक्षाये अभी संचालित नहीं है उनकी नियमित कक्षा संचालित कर अभ्यास कार्य कराया जावे । सभी बच्चों की आईडी समय सीमा में बनवाया जावे। छात्रावास एवं विद्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक में बी.एस .मरावी अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक ,विनोद कुमार मिश्रा जिला व्यावसायिक समन्वयक एवं विनीत कुमार के .वी. सहायक परियोजना समन्वयक उपस्थित रहे|