सायबर सुरक्षा अभियान तहत चिल्हारी बाजार हाट में जन-जागरूकता अभियान
उमरिया – सायबर सुरक्षा अभियान तहत चिल्हारी बाजार हाट में जन-जागरूकता अभियान चलाकर उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया गया। इस अवसर पर अमरपुर चौकी प्रभारी सत्यदेव यादव लगातार अपने चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव गांव चौराहा स्कूलों में जाकर उपस्थित जन समूह छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा से बचने की समझाईश दे रहे है । उन्होने बताया कि सायबर सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसके बारे में लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। सायबर सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा सकता है और उन्हें सायबर सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की जा सकती है।यह अभियान समाज को साइबर अपराधों से बचाने के लिए शुरू किया गया है। इस दौरान बताया कि ऑनलाइन अरेस्ट की धमकियों से न डरें और ऐसी स्थिति में तुरंत साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं । इस अवसर पर एएसआई गिरिराज खन्ना, प्रधान आरक्षक गौरव तिवारी,आरक्षक होम सिंह गर्ग, महेंद्र सिंह, शिवकुमार विश्वकर्मा, मोतीलाल काछी , सत्येन्द्र चतुर्वेदी, सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।