विधायक मानपुर ने निज निवास में सुनी आवेदकों की समस्यायें

उमरिया । विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह ने निज निवास उमरिया में दूर दराज से आये लोगों की समस्याओं को एक एक करके सुना तथा समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की।