उल्‍लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्‍यात्‍मकता मूल्‍यांकन परीक्षा 16 फरवरी को

उमरिया– मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने बताया कि जिले में उल्‍लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्‍यात्‍मकता मूल्‍यांकन परीक्षा 16 फरवरी को 16 फरवरी को किया गया है , इसके लिए जिले में 578 परीक्षा केन्‍द्र बनाये गये है जिसके माध्‍यम से 30786 परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेगे । परीक्षा प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होगी ।
मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने 16 फरवरी को आयोजित होने वाली मूलभूत साक्षरता एवं संख्‍यात्‍मकता मूल्‍यांकन परीक्षा के सुव्‍यवस्थित संचालन एवं सघन निरीक्षण के लिए निरीक्षण दल गठित किया है । निरीक्षण दल का दायित्‍व होगा कि परीक्षा तिथि को सौपे गये क्षेत्र में किसी भी परीक्षा केंद्र का निर्धारित प्रपत्र अनुसार निरीक्षण प्रपत्र, प्रतिवेदन के साथ 18 फरवरी तक कार्यालय जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जिला शिक्षा केंद्र उमरिया में जमा कराएं । दल में जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक जिला शिक्षा , एपीसी, सहायक आयुक्‍त जन जातीय कार्य विभाग, जिला परियोजना समन्‍वयक , जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डाईट उमरिया, विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारी करकेली, मानपुर, पाली, विकासखण्‍ड स्‍त्रोत समन्‍वयक करकेली, मानपुर, पाली,जिला सह समन्‍वयक साक्षरता उमरिया , संकुल प्राचार्य , जन शिक्षा केंद्र प्रभारी समस्‍त शामिल है । दल व्‍दारा अपने अपने कार्य क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा।