युवा टीम ने बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती पूजन कर बांटी शिक्षण सामग्री
उमरिया। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सेवा भाव के उद्देश्य कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन पर युवा टीम उमरिया द्वारा बिरसिंहपुर पाली के वार्ड नं 14 के आंगनवाड़ी केन्द्र के जरूरतमंद बच्चों को सहायतार्थ शिक्षण सामग्री स्लेट, बत्ती, पहाड़ा, किताब, पेन्सिल, फलों, मिठाई व आदि का वितरण किया गया। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस पाली थाना प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा केवट, कार्यक्रम संयोजक हिमांशु तिवारी ने विद्या के देवी मां सरस्वती जी की चित्र पटल पर माला अर्पण, पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। माँ शारदे के जन्म पर्व को इस रूप में मनाना जीवन को सार्थक बनाता है।प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे ने उपस्थित बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा मानव समाज के विकास और प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमारे समाज में विवेक, ज्ञान, समझ, और समर्पण की भावना को विकसित करती है। शिक्षा मानवीय सम्पदा को वृद्धि देती है और सभी क्षेत्रों में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। मानव विकास: शिक्षा मानव विकास की मूलभूत आवश्यकता है। साथ ही बसंत पंचमी की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम संयोजक हिमांशु तिवारी ने बताया ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य इन बच्चों को भविष्य को साक्षर बनाना ही नहीं बल्कि समाज को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि असहाय व जरूरतमंदों का सहयोग करने से किसी की भी आर्थिक व शारीरिक क्षमता में कमी नहीं आती है बल्कि आर्थिक खजाने में वृद्धि तो होती ही है साथ ही शारीरिक क्षमता में भी बल की वृद्धि होती है। मजदूर वर्ग परिवार के छोटे-छोटे बच्चों को मुफ्त में पठन पाठन सामग्री मुहैया कराने के साथ साथ निशुल्क शिक्षा भी दिया जा रहा है, ताकि हमारा समाज विकसित हो इसके साथ साथ गाँव ,शहर और देश विकसित हो।कार्यक्रम के दौरान पाली पुलिस प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा केवट, सहायिका वंदना चौधरी, कार्यक्रम संयोजक हिमांशु तिवारी,खुशी सेन, खुशबू बर्मन, एकता सोनी, संजना केवट, दीपिका मरकाम, मुस्कान महोबिया, शालिनी महोबिया, आंगनबाड़ी बच्चे रियांश कोल, विवेक कोल, मोनी बैगा, राधा गुप्ता, शैलन्द्र कोल, शिवांशी पासी, वेद कुमार, आलिया कोल, शनि पासी, कार्तिक पासी, अनमोल, अरुण, रसोईया मानवती यादव व सभी उपस्थित रहे।