बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बाघों ने दूसरे टाइगर रिज़र्वो में बनाया क्षेत्र

उमरिया। बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बाघों ने दूसरे टाइगर रिजर्व में अपना क्षेत्र बनाया है। बांधवगढ़ ने बाघों ने अपने कुनवा को बढ़ाने के लिए शिफ्ट किया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से 4 नर बाघ और दो बाघिन को बांधवगढ़ से टाइगर रिजर्व और जू भेजा गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पी के वर्मा ने बताया कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ,बाघिन और शावक है। जब दूसरे टाइगर रिजर्व में आवश्यकता होती है, तो हम बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से नर और मादा बाघ को शिफ्ट करते हैं। यदि कोई बाघ जंगल में सुरक्षित नहीं रह सकता है, तो उस बाघ जू में शिफ्ट किया जाता है। एक क्षेत्र में दो बाघ आ जाते हैं तो आपसी संघर्ष बढ़ जाता है।
भेजे गये बाघों की जानकारी
नर बाघ वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर नौरादेही 27 मार्च 2024 को, 27 मार्च 2024 को बाघिन को रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व नौरादेही ,8 अप्रैल 2024 नर बाघ को मुकुंदपुर जू, 3 मई को बाघिन वन विहार भोपाल , 23 दिसंबर को नर बाघ को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदा पुरम ,14 जनवरी 2025 नर बाघ को संजय टाइगर रिजर्व भेजा गया।